Site icon Khabribox

हल्द्वानी: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी ‌में कोतवाली में एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला

जिस पर विवाहिता ने दहेज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को तहरीर में रामपुर रोड स्थित बजवालपुर निवासी श्यामली ने कहा है कि 24 अप्रैल 2023 को उसकी शादी दिनेशपुर उधमसिंह नगर निवासी आकाश तापली से हुई थी। इसके बाद से ससुराली दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख लाने की मांग करने लग गए। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस की जांच शुरू

जिसके बाद इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version