Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां 03 मोटरसाइकिल के साथ दबोचे 02 बाइक चोर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमा एफआईआर संख्या 413/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा आदेश निर्गत किये गये थे।

टीम की गठित

जिसके बाद उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशानिर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को मामूर किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में कटोराताल चौकी प्रभारी उ0नि0 नवीन बुधानी तथा उनकी टीम द्वारा दिनांक 18-8- 2023 को नौगजा कब्रिस्तान पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया उनकी निशानदेही पर कब्रिस्तान की झाड़ियों में 2 अन्य चोरी की मोटरसाईकिल पुलिस को बरामद हुई। वाहन चोरों द्वारा बताया गया कि काशीपुर क्षेत्र से कुछ समय से मोटरसाईकिलें चुरा रहे थे वे लोग रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर लेते थे।उनके द्वारा ये गाड़ियां चोरी कर यहां झाड़ियों में छिपाई थी जिन्हें आज रात उन्हें बाहर बेचने की योजना थी। उ0नि0 नवीन बुधानी चौकी प्रभारी कटोराताल की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों 1-मलखान सैनी पुत्र रूप सिंह सैनी निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी उम्र 23 वर्ष 2. रोहित चौहान पुत्र काशीपुर उम्र 24 वर्ष सोमपाल चौहान निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी थाना को चोरी की तीन गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें मा)न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version