Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जिम कार्बेट में वन कर्मी पर झपटा बाघ, मौत

उत्तराखण्ड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है।

वन कर्मी पर बाघ ने किया हमला

यहां एक बाघ ने वन कर्मी पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत आने वाले कालागढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह (32) निवासी कालागढ़ के रूप में हुई है। कर्मचारी पवन कुमार कालागढ़ टाइगर रिजर्व के रेंज पटेरपानी क्षेत्र स्थित पेटर तिहारे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाघ ने उनको अपना शिकार बना लिया। वन कर्मचारी के शेर पर अन्य वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे हवाई फायरिंग करके बाघ को भगा दिया। साथी वन कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है।

Exit mobile version