उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उभरते क्रिकेटर सुमित जुयाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
न्यायालय का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी पाते हुए उत्तराखंड के क्रिकेटर सुमित जुयाल को न्यायालय ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही स्पेशल फास्ट ट्रैक पंकज तोमर की अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
किशोरी के आत्महत्या मामले से जुड़ा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शासकीय अधिवक्ता किशोर सिंह ने बताया कि किशोरी ने नौ दिसंबर, 2017 को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद मृतका के पिता ने 15 दिसंबर, 2017 क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर किशोरी के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत के बाद उन्होंने कमरे की तलाशी ली थी। किशोरी सुमित जुयाल, निवासी भारुवाला, क्लेमेनटाउन के संपर्क में थी। उसके मोबाइल में अंतिम चैट सुमित के साथ ही थी। इस चैट में लिखा था कि सुमित तुम सुधरोगे नहीं..बाए। इसके अलावा किशोरी की डायरी में भी सुमित का जिक्र किया गया था।
सुमित जुयाल का क्रिकेट करियर
दरअसल सुमित उत्तराखंड क्रिकेट टीम का उभरता हुआ खिलाड़ी रहा है। वह मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करता है। साथ ही वह वर्तमान में वह सीनियर क्रिकेट टीम के कैंप में हिस्सा ले रहा था। उसके पिता रविवार को कैंप से उसे किसी बहाने घर ले गए थे। सोमवार को उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।