Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हुआ बड़ा हादसा, नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दुर्घटना में तीन लोगों की मकी खबर सामने आई है। वहीं तीन लोग घायल‌ हो गये।

नदी में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे पर आज शुक्रवार शाम को सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास यह वाहन नदी में गिर गया। बताया गया है कि वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल है। घायलों को एंबुलेंस से चिकत्सालय भेजा गया है। वहीं दो लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। रेस्क्यू व बचाव अभियान जारी है।

Exit mobile version