Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ज्यादा बिजली खर्च करने वालों को लगेगा बड़ा झटका, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों को जोरदार झटका लगने वाला है।

ऊर्जा निगम की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बिजली कनेक्शन की स्वीकृत क्षमता से अधिक लोड इस्तेमाल करना भारी पड़ेगा। जिसके लिए ऊर्जा निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं पर पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया कि अगर किसी के घर में दो या तीन किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, लेकिन बिजली का लोड लगातार चार, पांच किलोवाट या इससे अधिक जा रहा है। यूपीसीएल का तर्क है कि इससे उसे आर्थिक घाटा हो रहा है।

इतना होगा चार्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा दो से चार किलोवाट तक 70 रुपये प्रति किलोवाट-प्रतिमाह फिक्स चार्ज है। यदि किसी का तीन किलोवाट का कनेक्शन है तो फिक्स चार्ज 210 रुपये प्रति माह बनता है। दो महीने के बिल में 420 रुपये फिक्स चार्ज जुड़ता है। अगर कोई उपभोक्ता तीन से बढ़ाकर चार किलोवाट का कनेक्शन कर देता तो बिल पर फिक्स चार्ज बढ़कर प्रतिमाह 280 हो जाएगा। दो महीने के बिल में 560 रुपये देने होंगे यानी एक किलोवाट की बढ़ोतरी पर 140 रुपये अधिक देने होंगे।

Exit mobile version