Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़ी खबर: UKPSC के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। दरअसल राकेश कुमार में 24 दिसंबर 2021 को यूकेपीएससी के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार का कार्यकाल छह वर्ष के लिए था, लेकिन मात्र डेढ़ साल बाद ही राकेश कुमार ने आज शनिवार को अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है।

Exit mobile version