Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां आयोजित होने वाली है उत्तर भारत स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए निःशुल्क पंजीकरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड की धर्मनगरी ऋषिकेश में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आगामी सात और आठ फरवरी को उत्तर भारत स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से नामी एथलीट हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश स्थित आशीर्वाद वाटिका में सात फरवरी को पावरलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, आठ फरवरी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में अब तक 150 से अधिक एथलीट पंजीकरण करा चुके हैं। महिला एथलीटों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से एथलीट प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग श्रेणियों में मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर जूनियर उत्तराखंड, मिस्टर हिमालय, मिस्टर ऋषिकेश, मेंस फिजिक, मेंस फिजिक जूनियर, क्लासिक फिजिक, वूमेन्स फिजिक और मास्टर क्लास के खिताब दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 और 90 किलोग्राम की वेट कैटेगरी रखी गई हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एथलीट को 61 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version