Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर अवकाश घोषित न करना सैनिकों का अपमान

देहरादून: पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर देहरादून जिले के कार्यालयों में अवकाश घोषित न किया जाना सैनिकों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के निवासी थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में ही हुई थी।

सैनिकों के साथ यह दोहरा मापदंड सैनिकों का अपमान

शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देश की रक्षा के लिए बड़े-बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऐसे महान योद्धा के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी विभागों में कोई अवकाश घोषित नहीं किया। जबकि विधायक हरबंस कपूर के निधन पर राज्य ने देहरादून जिले के सरकारी विभागों में अवकाश घोषित किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ यह दोहरा मापदंड सैनिकों का अपमान है। पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन इसकी घोर निंदा करता है।

Exit mobile version