उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है।
मिलेगी यह सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुविधा के शुरू होने से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट अब अपने पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके लिए फार्मासिस्ट काउंसिल की वेबसाइट www.ukpcouncil.org पर ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ भी किया था।