Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हेलिकॉप्टर के साथ ही अब ड्रोन व जायरोकॉप्ट भी उड़ सकेंगे, मिलेंगे यह फायदें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब हेलिकॉप्टर के साथ ही ड्रोन व जायरोकॉप्टर भी उड़ते हुए दिखेंगे।

दिया है प्रस्तुतिकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए यूएस की कंपनी कोरिडोर तलाश कर रही है। जिस पर आईटीडीए के अधिकारियों के सामने कंपनी के अधिकारियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया है। आईटीडीए ने उन सभी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे, जो कि इस क्षेत्र में काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सबके बीच यूएस की एक कंपनी भी अपना प्रस्ताव लेकर पहुंची है। यह कंपनी ड्रोन और जायरोकॉप्टर का कोरिडोर भी चिह्नित करके देगी। कंपनी का दावा है कि हेलिकॉप्टर के अलावा ड्रोन व जायरोकॉप्टर अलग-अलग रास्तों से उड़ान भर सकेंगे। इससे इन सबकी उड़ान सुरक्षित होगी। साथ ही बताया है कि इस ड्रोन कोरिडोर बनने से राज्य में आपदा के दौरान दवाईयां पंहुचाई जाएंगी। साथ ही राहत सामग्री पहुंचाना आसान होगा।

Exit mobile version