Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मोटापे, उच्च रक्त चाप व शुगर से ग्रसित पुलिस कर्मियों के लिए अब हर शुक्रवार होगी परेड,  सभी जिलों के एसएसपी को जारी हुए निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पुलिस कर्मियों के लिए परेड आयोजित होगी।

आयोजित होगी परेड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में अब पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रखने व सीएम के फिट उत्तराखंड की पहल को साकार करने के लिए मोटापा, उच्च रक्त चाप व शुगर से ग्रसित पुलिस कर्मियों की परेड कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में आइजी रिधिम अग्रवाल ने एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों की पुलिस लाइन में हर शुक्रवार को परेड कराई जाएगी। जिसमे आइजी रिधिम अग्रवाल ने कुमाऊं रेंज के सभी एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में ऐसे कार्मिकों को चिह्नित करें जो मोटापे, उच्च रक्त चाप, शुगर जैसी बिमारियों से प्रभावित हैं।
इन कार्मिकों की प्रत्येक शुक्रवार की परेड में उपस्थिति सुनिश्चित कराकर चिकित्सक से इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। जिससे स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल की जा सके।

Exit mobile version