Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब घर बैठे कराई जा सकेगी एफआईआर दर्ज, जानें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ई-एफआईआर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को जल्द ही ई-एफआईआर की सुविधा मिलेगी। ई-एफआईआर के माध्यम से अब घर बैठे ही एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।

वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी

शुरुआत में वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र है। सिस्टम इस प्रकार का होना चाहिए जिससे जनता सरलतम तरीके से अपनी शिकायतों का समाधान करा सके।

पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाये जाने की जरूरत है

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाये जाने की जरूरत है। ड्रोन टेक्नोलोजी का भी उपयोग किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण और पुलिस सुधार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये।

एक समिति का गठन किया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठी एफआईआर को रोकने के लिये जरूरी प्राविधान किये जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में सुझाव देने के लिये एक समिति बनाई जाए।

Exit mobile version