Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब इग्नू विदेशी विद्यार्थियों को भी देगा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण अफगानिस्तान और 22 अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों को भी देगा।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन (आईसीसीआर) के तहत अफगानिस्तान से एमओयू हुआ है।
वहीं ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती परियोजना के तहत 22 अफ्रीकी देशों के साथ करार हुआ है। इसमें अफगानिस्तान के 403 विद्यार्थियों को 14 प्रोग्राम की ट्रेनिंग इग्नू के रीजनल सेंटर देहरादून में दिया जाएगा। वही ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती योजना के तहत नाइजीरिया, केन्या, यूगांडा समेत 22 अफ्रीकी देशों के 2600 पंजीकृत विद्यार्थियों को 43 प्रोग्राम में इग्नू के विभिन्न केंद्रों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Exit mobile version