उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब एक क्लिक में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की जानकारी मिल सकेगी।
मिलेगी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी। जिसमें अगले पांच साल में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की जानकारी मिल सकेगी। जिसमें यह पता चल सकेगा कि किन विषयों के कितने पद खाली हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सेवानिवृत्त शिक्षकों की जानकारी से शिक्षकों की भर्ती समय पर हो सकेगी। जिससे भर्ती के लिए समय पर प्रस्ताव भेजे जा सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।