Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब लॉ के छात्र दुबई जाकर कर सकेंगे लॉ फर्मों में इंटर्नशिप, मिलेगी प्लेसमेंट, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ के छात्र विदेश जाकर लॉ फर्मों में इंटर्नशिप कर सकेंगे।

हुआ एमओयू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह छात्र दुबई की लॉ फर्मों में इंटर्नशिप करेंगे। वहां उन्हें प्लेसमेंट भी मिल सकेगी। इसके लिए एलुमनाई टाक सिरीज के दौरान विवि और दुबई की प्रसिद्ध लॉ फर्म कन्वेंशन-360 के बीच एक एमओयू हुआ है। जिसमे बताया कि कनवेंशन-360 के साथ हुआ महत्वपूर्ण करार लॉ कालेज के छात्रों का विदेशों मे प्लेसमेंट व इन्टर्नशिप का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Exit mobile version