Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब आधार कार्ड बनाना नहीं होगा आसान, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब आधार कार्ड बनाना आसान नहीं होगा।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आधार कार्ड या फिर कोई भी अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए आवेदक और उसके प्रमाणपत्रों का गहन सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने जिलास्तर पर सत्यापन अभियान कड़ाई से जारी रखने और संदिग्ध लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि आधार कार्ड या लाभार्थी योजनाओं के लिए जिन भी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, उन्हें बनाने से पहले संबंधित लोगों की पड़ताल सही तरीके से कराई जाए। जिनके दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इन दस्तावेजों को बनाने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version