Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब एमबीबीएस के छात्रों की हिंदी मीडियम में शुरू होगी पढ़ाई, आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरूआत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मेडिकल के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।‌ अब एमबीबीएस के छात्रों की हिंदी मीडियम पढ़ाई जल्द ही शुरू हो जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरूआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेज के छात्रों को फिलहाल मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में चल रहीं एमबीबीएस की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। मेडिकल छात्र एक साल तक मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में चल रही हिंदी मीडियम की किताबें ही पढ़ेंगे। इसके बाद हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह आज 10 नवंबर को इसकी शुरूआत करेंगे।

दो सदस्यीय कमेटी गठित

दरअसल मध्य प्रदेश की तर्ज पर एमबीबीएस में हिंदी पाठ्यक्रम लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने पहले चार सदस्यीय कमेटी और इसके बाद दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें डॉ. सीएमएस रावत चेयरमैन और दून मेडिकल कॉलेज के ऑन्कोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह मेंबर सेक्रेटरी शामिल रहें।

Exit mobile version