Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब विधायकों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन भत्ता, राजभवन ने विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब विधायको को बढ़ा हुआ वेतन भत्ता मिलेगा। साथ ही उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

बढ़ा हुआ वेतन भत्ता मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजभवन ने इसके लिए विधानसभा विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। जल्द ही यह अधिनियम का रूप ले लेगा। अब विधायको को प्रतिमाह लगभग चार लाख रुपये वेतन-भत्ते के रूप में मिलेंगे। अभी विधायकों को वेतन-भत्ते के रूप में लगभग तीन लाख रुपये मिलते हैं।

पारित किया था विधेयक

सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए मानसून सत्र में विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए विधानसभा विविध विधेयक पारित किया था।

Exit mobile version