Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब चारधाम की तर्ज पर सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्रियों के लिए शुरू होगी यह व्यवस्था, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अब सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्रियों का पंजीकरण कराने की तैयारी है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यात्रियों के चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण सुनिश्चित करने की तैयारी है। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि इसके लिए सभी हितधारकों से संवाद कर दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जाएगा। कहा कि राज्य में आने वाले श्रद्धालु जो चारधाम एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए धार्मिक स्थलों के आसपास के पर्यटन व अन्य धार्मिक स्थलों को विकसित कर उनकी धारण क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए पंजीकरण सुनिश्चित करने की तैयारी चल रही है।

Exit mobile version