Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब यात्रियों को सफर करने के लिए चुकाने होंगे अधिक रूपये, जाने वजह

उत्तराखंड  से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब यात्रियों को सफर करने के लिए अधिक रुपये चुकाने होंगे।

किराया बढ़ने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स में 10 फीसदी तक इजाफे के साथ यात्री किराये में बढ़ोतरी होने की बात कहीं गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राइवेट बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो-विक्रम वाले किराया बढ़ा सकते हैं। वर्तमान में किराया बढ़ोतरी का फैसला राज्य परिवहन प्राधिकरण के स्तर से होता है। वहीं सूत्रों के अनुसार, सरकार के फैसले के बाद से परिवहन कारोबारी भी टैक्स वृद्धि के आधार पर किराये की नई दर तय करने लगे हैं।

Exit mobile version