Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में वर्दीधारी सेवाओं के लिए अब एकीकृत परीक्षा की तैयारी, अभ्यर्थियों को मिलेंगे यह विकल्प

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब पुलिस समेत सभी वर्दीधारी सेवाओं के लिए यूनिफॉर्म सर्विस कंबाइंड परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।

बनाई जा रही नियमावली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। इस परीक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों से भी सहमति प्राप्त कर ली गई है। जिसके बाद यह सभी विभाग परीक्षा के लिए अपने यहां रिक्त पदों का विवरण शासन को भेजेंगे।‌ इसके बाद शासन इन सभी पदों के लिए एकीकृत परीक्षा के लिए नियमानुसार परीक्षा एजेंसी का चयन करेगा।

अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

इसका उद्देश्य वर्दीधारी सेवाओं के लिए बार-बार होने वाली परीक्षा, इसमें लगने वाला समय और खर्च की बचत करना है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को भी अपने पसंद के विभाग में शामिल होने के लिए परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं लिखित व शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसके आधार पर सफल अभ्यर्थियों का विभागों में चयन किया जाएगा।

Exit mobile version