Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” के प्रोडेक्ट, की जा सकेगी ऑनलाइन खरीदारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” के प्रोडेक्ट अब आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर मिलने लगी पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” एवं Amazon India के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने Amazon India के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” की लांचिंग की। अब अमेजन इंडिया पर यह प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। इसे अमेजन इंडिया के ई पोर्टल से खरीद सकेंगे। बताया कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की देश और दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन खरीदारी की जा सकेगी।

Exit mobile version