Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की होगी एसआईआरएफ रैंकिंग, पोर्टल लांच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) रैंकिंग की जाएगी।

एसआईआरएफ पोर्टल लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की तर्ज पर अब प्रदेश में स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) रैंकिंग होगी। इसका पोर्टल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने‌ बीते सोमवार को लांच किया है। एसआईआरएफ पोर्टल लांच करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे राज्य के शिक्षण संस्थानों के बीच गुणवत्ता बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

Exit mobile version