Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी व निजी स्कूलों में अब हर महीने के अंतिम शनिवार को छात्रों के कंधों में नहीं होंगे बस्ते, आज से व्यवस्था लागू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी व निजी स्कूलों में अब महीने के अंतिम शनिवार को स्कूल के विद्यार्थी बिना बस्ते के स्कूल आएंगे।

हर महीने के अंतिम शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस मनाने का निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब महीने के अंतिम शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड के स्कूल हों या फिर सीबीएसई, आईसीएससी, संस्कृत और भारतीय शिक्षा परिषद के स्कूल सभी में बच्चों के कंधों पर बस्ते नहीं होंगे। आज शनिवार से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इस संबंध में एससीईआरटी सभागार में एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमे में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बस्ता रहित दिवस की शुरुआत की और गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया।

बस्तों का वजन होगा कम

साथ ही बताया कि प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में बस्ते का वजन अब डेढ़ से लेकर पांच किलोग्राम तक होगा। सभी स्कूलों में यह व्यवस्था अभी से लागू होगी, केवल आईसीएससी बोर्ड को इसके लिए दो महीने का समय दिया गया है।

Exit mobile version