Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बलिदानियों के आश्रितों को अब मिलेंगे इतने रूपये, सरकार कैबिनेट में लाएगी प्रस्ताव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बलिदानियों के आश्रितों को अब 10 लाख रुपये से अधिक रूपए दिए जाएंगे।

कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बलिदानियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये देने की वित्त विभाग की मंजूरी के बिना सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। दरअसल पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने इस धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की थी। जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए न्याय विभाग भेजा गया था। जिसे न्याय विभाग से मंजूरी के बाद वित्त विभाग को भेजा गया। वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगाई हुई है।

वित्त विभाग ने लगाई इस पर आपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगाई हुई है। कि इससे राज्य पर भारी वित्तीय भार पड़ेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने वित्त की इस आपत्ति के बाद विभाग को फिर से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसे अब तक वित्त विभाग की मंजूरी नहीं मिली।

Exit mobile version