Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब जनता भरेगी सड़कों की रोशनी का बिल, बिजली बिलों में जुड़ेगा अब यह चार्ज, जानें





उत्तराखंड: उत्तराखंड के शहरी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इन उपभोक्ताओं की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।


जनता की जेब पर असर


जी हां राज्य के नगर निकायों पर बढ़ते बिजली बिल के करोड़ों रुपये के बकाये को देखते हुए शहरी विकास विभाग ने एक बड़ा और अहम प्रस्ताव तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई योजना के तहत सड़कों पर लगने वाली स्ट्रीट लाइटों का खर्च अब सीधे जनता से वसूला जाएगा। तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, भविष्य में प्रत्येक बिजली उपभोक्ता के मासिक बिल में एक निश्चित ‘स्ट्रीट लाइट सरचार्ज’ जोड़ दिया जाएगा। जब उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा करेंगे, तो सरचार्ज की राशि यूपीसीएल के पास जमा होगी।यूपीसीएल यह राशि शहरी विकास विभाग या संबंधित निकायों को हस्तांतरित करेगा।‌ इस फंड का इस्तेमाल स्ट्रीट लाइटों के बिल भुगतान और उनके रखरखाव के लिए किया जाएगा।


होगा लागू


रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को जल्द ही मुख्य सचिव के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे प्रदेश के सभी 108 नगर निकायों में लागू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version