Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब सरकारी स्कूलों में 10वीं में पांच नहीं, इतने विषय होंगे अनिवार्य, तैयार किया गया ड्राफ्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बदलाव किया जाएगा।

मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के बाद एससीईआरटी ने राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का ड्राफ्ट तैयार किया है। जिसमें 10 विषयों को अनिवार्य किए जाने की सिफारिश की गई है। जो सरकारी स्कूलों में 10वीं के विद्यार्थियों के लिए है। इसके तहत अब 10वीं में पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे। साथ ही इन‌ बच्चों को अनिवार्य रूप से यह सभी विषय लेने होंगे। विषय में बदलाव का विकल्प उन्हें 11 वीं कक्षा से मिलेगा। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार किया है। एससीएफ का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

Exit mobile version