Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लड़की के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर पीटा.. जानें मामला

किच्छा: मायके आई हुई विवाहिता को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। परिवार के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह मारा पीटा।

पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया:

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। पीड़िता के पिता ने प्रथम अपर सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बीती 4 जनवरी को उसकी विवाहित पुत्री घर पर आई हुई थी। शाम चार बजे उसकी अपने किसी कार्य से घर से बाहर निकली। तब पड़ोस में रहने वाले दो युवको ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया एवं उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। उसकी पुत्री चिल्लाती हुई घर वापस आयी। तब परिवार वालों ने दोनों आरोपियों का विरोध किया।

आरोपियों ने घर में की तोड़फोड़:

दोनों आरोपी लोहे की रॉड व लोहे के पंच से मारने के लिये गाली-गलौच करते हुये उनके पीछे दौड़े। दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड और लोहे के पंच से उन्हें बुरी तरह से पीटा। उन्होंने घर में तोड़ फोड़ भी की। उन्होंने मोबाइल की लाईट व टन्की  तोड़ दी एवं  घर में नगदी रूपये भी ले गये।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया:

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

Exit mobile version