Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर अग्रिम आदेश तक रोक, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया‌ है। जिससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ी है।

आफलाइन पंजीकरण पर रोक

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ धाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गुरुवार को दोपहर तक ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण हुए। इसके बाद पंजीकरण पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि सड़क टूटने और खराब मौसम को देखते हुए बदरीनाथ धाम के लिए अग्रिम आदेश तक ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।

Exit mobile version