Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए आज से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यह दस्तावेज होंगे जरूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके लिए दो दिन शेष बचे है। वहीं आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो‌ रहें हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों में दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहें हैं। आज से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए भक्तजन आज 28 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार के आदेश के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाल सहित यात्रा रूट पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर को आज सोमवार से खोल दिया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार की ओर से 60 से ज्यादा काउंटर बनाए गए हैं। वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या फिर कोई सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा।

देखें वेबसाइट

तीर्थयात्री उत्तराखंड सरकार की सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
इसके साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।

Exit mobile version