Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए इस दिन से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने वाली है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में पंजीकरण हो रहें हैं।

ऑफलाइन पंजीकरण का भी विकल्प

इसी बीच पंजीकरण से जुड़ी जरूरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे। जो मई के पहले हफ्ते से ऋषिकेश व हरिद्वार में शुरू हो जाएंगे। 8 मई से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू होने जा रही है। जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, वे 8 मई से हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।इसके अलावा स्थानीय लोगों को पंजीकरण प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

Exit mobile version