Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सड़क हादसे में घायल हुआ वृद्ध, इलाज के दौरान मौत


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ गूलरभोज में बीती 27 फरवरी को कोपा सिग्नल पंचपुरी निवासी मुंशी राम (70वर्ष) घर के सामने गूलरभोज-रोशनपुर मार्ग पर 27 फरवरी करीब 3 बजे सड़क के किनारे खड़े थे। तभी रोशनपुर से गूलरभोज की ओर जा रही कार ने वृद्ध को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। जिसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था।

चालक का नहीं लगा पता-

जहां दिल्ली के निजी अस्पताल में करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के दौरान सोमवार देर रात वृद्ध की मौत हो गयी। घटना के एक सप्ताह बीतने के बावजूद वाहन व चालक का पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version