Site icon Khabribox

उत्तराखंड में ‘ऑरेंज अलर्ट’: इन जिलों में हिमस्खलन का खतरा, डेंजर लेवल-3 पर उत्तरकाशी-चमोली

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन (Avalanche) का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

हिमस्खलन का खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE), चंडीगढ़ ने ताजा बुलेटिन जारी कर राज्य के पांच संवेदनशील जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट आज रविवार, 22 मार्च की शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़। इन जिलों को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए भी मध्यम खतरे की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया बर्फबारी के बाद ढलानों पर बर्फ की परतें अस्थिर हैं, जिससे हिमस्खलन की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
• डेंजर लेवल-3 (अत्यधिक असुरक्षित): उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़। इन जिलों को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
• ​डेंजर लेवल-1 (सतर्कता आवश्यक): रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए भी मध्यम खतरे की चेतावनी दी गई है।

तापमान में आएगी भारी गिरावट

​मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश से कुछ राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी जिलों में संकट बरकरार है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Exit mobile version