Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा, आज से आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है।‌ ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम रही। इस यात्रा में दुनिया भर से लोग शामिल होने पंहुचे।

रथ यात्रा में पुष्प वर्षा

वहीं ओडिशा के पुरी के भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तर्ज पर उत्तराखंड में भी जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में इस्कॉन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित की गई।‌ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा रथ पर विराजमान होते हैं । इस यात्रा में इस्कॉन से जुड़े लोगों के साथ साथ क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्कॉन द्वारा उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आज 5 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। भक्तों और इस्कॉन द्वारा भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।पिछले सात से आठ सालों से इस्कॉन द्वारा उधम सिंह नगर जिले में भगवान श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version