Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की यह अपील

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है।

सीएम की खास अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के नेतृत्व में यह अभियान इस बार लगातार चौथे साल आयोजित हो रहा है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक शैक्षिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। जिसमें कहा है कि इस महाअभियान से जुड़ते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ, गर्व से तिरंगे संग सेल्फ़ी लें और उसे https://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

Exit mobile version