Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ठगे ढाई लाख रूपये


उत्तराखंड में भी ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। यहा काशीपुर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली।

जाने पूरा मामला-

इस संबंध में थाना क्षेत्र के ग्राम बसई निवासी नृपेंद्र सिंह पुत्र स्व. चरनजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने कहा कि भरतपुर में क्लीनिक चलाने वाले हरिदास पुत्र जय किशन निवासी बैंक कॉलोनी गौतम नगर कृष्णा पेट्रोल पंप के पीछे ने उसको देहरादून सचिवालय में अनुसचिव के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिस पर 5 लाख रूपए में नौकरी दिलाने की बात कही गई। इसमें आधे पैसे पहले और आधे पैसे नौकरी लगने के बाद देने की बात पक्की हुई। उसने हरिदास को ढाई लाख रुपए दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने दस्तावेज तैयार कर उसे गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी सचिवालय में नौकरी नहीं लगवाई और पैसा भी हड़प लिया।

मुकदमा दर्ज-

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version