Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर हादसे में एक पर्यटक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में बीते शनिवार को चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थ यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया था। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।

मृतको की संख्या 15

अन्य लोग घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को हुए हादसे में घायल एक और पर्यटक ने दम तोड़ दिया है। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 15 हो गई है। वही जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती सात पर्यटकों में से दो को रविवार को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया, जबकि अन्य पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए परिजन अपने साथ ले गए हैं।

अलकनंदा नदी में गिरा था वाहन

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए आए पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर वाहन शनिवार को बदरीनाथ राजमार्ग पर रैंतोली के पास अलकनंदा नदी में गिर गया था। इस हादसे में 14 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे।

Exit mobile version