Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डेढ़ लाख की चरस के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

      श्री नवनीत सिंह भुल्लर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके तस्करों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है।

1,50,000 की चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

           इसी क्रम में दिनांक 03.01.2022 को श्री राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल व श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना लंबगांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति नवीन मोर पुत्र बलजीत निवासी बसंती माता सैनी मोहल्ला ग्राम नरवाणा, थाना नरवाणा, जिला जिंद, हरियाणा को 1.5 kg  अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से बरामद चरस की कीमत लगभग ₹ 1,50,000/- है।

पुलिस टीम

श्री महिपाल सिंह रावत (थानाध्यक्ष लंबगांव),
उ0नि0 कुंवर राम आर्य, हे0कां0(प्रो0) राकेश कुमार राणा, कां0 घनश्याम, कां0 नीरज कुमार शामिल रहे ।

Exit mobile version