Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UCC कानून को लागू हुए एक साल हो रहें पूरे, इतने लोगों ने कराया लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन व शादियों का पंजीकरण, जारी हुए आंकड़े

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून बीते 27 जनवरी 2025 को प्रदेश में लागू किया गया। इस कानून के लागू हुए लगभग एक वर्ष पूरा होने जा रहा है।

शादियों के लिए हुए इतने पंजीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जनवरी को यूसीसी के लागू होने का एक साल पूरा हो जाएगा। इस दौरान राज्य में विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव दिखा है। राज्य सरकार के अनुसार, यूसीसी लागू होने के बाद से अब तक उत्तराखंड में कुल 4 लाख 74 हजार 447 शादियों का पंजीकरण किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, यूसीसी लागू होने के बाद अब हर दिन औसतन 1400 शादियों का पंजीकरण हो रहा है। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए 68 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जबकि दो लोगों ने लिव-इन रिलेशनशिप समाप्त करने का प्रमाणपत्र भी लिया है।

Exit mobile version