Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां देखें अधिक जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग की ओर से संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं।

यहां कर सकते हैं संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। तकनीकी जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 180 4236 या मोबाइल नंबर 6395221188 और ईमेल swditcell@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही प्रक्रिया के अनुसार, छात्रों को पहले वन-टाइम पंजीकरण संख्या जनरेट करना होगा। इसके बाद लॉग इन कर आवेदन पत्र भरना होगा।

Exit mobile version