Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत इस दिन होगी ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा, यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस पिथौरागढ़ से जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमाऊं मंडल के जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा दिनांक 27 फरवरी से 05 मार्च तक बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी। यह रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन संपन्न होगी।

दी यह जानकारी

बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों में सामान्य ड्यूटी, लिपिक-स्टोरकीपर, टेक्नीशियन, तकनीकी तथा ट्रेड्समैन (आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण) के लिए चार हजार से अधिक ऑनलाइन परीक्षा में शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि 27 एवं 28 फरवरी को पिथौरागढ़ जनपद के लगभग 2500 अभ्यर्थी तथा एक, दो एवं तीन मार्च को चंपावत जनपद के लगभग 1500 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Exit mobile version