Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पूजाओं की बुकिंग शुरू, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह मई में शुरू होने वाली है। जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

चारधाम यात्रा 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा वर्ष 2024 के लिए आनलाइन पूजाओं की बुकिंग भी शुरू हो गई है। जो 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।श्रद्धालु जनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग शुरू हो गई है।

पूजा अर्चना के लिए बुकिंग शुरू

इसमें केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना,रुद्राभिषेक और सायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजाएं शामिल हैं। वहीं बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ,गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली,और सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ व भगवान बदरीविशाल की शयन आरती व दीर्घकालिक अवधि की पूजाएं शामिल हैं।

Exit mobile version