Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, पंजीकरण के आंकड़ों ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने लाख पंहुची संख्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए इन दिनों ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं।

दस लाख के पार पंहुची संख्या

जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। अभी तक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। जिसमे अभी तक केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 3.29 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 3.02 लाख, गंगोत्री के लिए 1.85 लाख व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए 1.79 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं यात्रा शुरू होने के बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।

Exit mobile version