Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संयुक्त बी.एड. और एम.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इस पोर्टल पर करें आवेदन

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में सत्र 2026–28 के लिए बी.एड. (B.Ed.) और एम.एड. (M.Ed.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है।

आवेदन शुरू

राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. एवं एम.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा प्रदेश के प्रमुख राज्य विश्वविद्यालयों तथा उनसे सम्बद्ध समस्त राजकीय, निजी और स्ववित्त पोषित संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।


​इन विश्वविद्यालयों के संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

​इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख विश्वविद्यालयों से संबद्ध शासकीय व निजी कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।
• ​सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा
• ​कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल
• ​श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल


​ऐसे करें आवेदन

​सभी पात्र अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए राज्य सरकार के ‘समर्थ पोर्टल’ पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल लिंक:
🌐 http://ukentrance.samarth.edu.in

Exit mobile version