Site icon Khabribox

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय: दिसंबर-2026 परीक्षा के लिए घोषित हुई बैक और इम्प्रूवमेंट फॉर्म भरने की तिथि, देखें

​हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) ने परीक्षा सत्र दिसंबर-2026 से संबंधित परीक्षाओं के लिए बैक परीक्षा और सुधार परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की तिथियां जारी कर दी हैं।
​
तिथि जारी

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र विभिन्न घटकों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• ​आवेदन की तिथियां: 15 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक।
• ​किन परीक्षाओं के लिए है आवेदन: लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा, परियोजना कार्य, क्षेत्रीय कार्य (Field work), लघु शोध और सत्रीय कार्य (Assignment) के बैक परीक्षा फॉर्म।
• ​सुधार परीक्षा: सुधार परीक्षा फॉर्म केवल ‘लिखित परीक्षा’ के लिए ही मान्य होगा।

देखें वेबसाइट

​विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि (05 नवंबर 2026) से पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.uou.ac.in) के माध्यम से अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें। 

Exit mobile version