उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों द्वारा ऑपरेशन स्वास्थ्य अभियान जारी है।
आंदोलन जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आंदोलन जारी है। सरकार को जगाने के लिए बीते 24 अक्टूबर को यहां अनशन स्थल से निकली देहरादून कूच पदयात्रा तीसरे दिन रविवार को चमोली के सिमली से आगे निकली। जो शाम को कर्णप्रयाग पहुंची और वहीं रात्रि पड़ाव किया। पदयात्रा के देहरादून पहुंचने पर सीएम व स्वास्थ्य मंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम तय है।
कहा- अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को दूर-दूर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नारेबाजी कर सरकार के उदासीन रवैए पर गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि अब वह किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे। सीएचसी के उच्चीकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर यहां आरती घाट पर चल रहा आंदोलन व भूख हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रहा।