Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू, अब फर्जी बाबाओं पर कसेगा शिकंजा






उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में जिलाधिकारी विशाला मिश्रा ने धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस को ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाने के विशेष निर्देश दिए हैं।


दिए यह निर्देश


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिलाधिकारी ने पुलिस को लिखित निर्देश दिए हैं कि साधु-संतों का भेष धरकर धाम में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंदिर के ठीक सामने बैठकर भिक्षा मांग रहे साधुओं को वहां से हटाकर भीम शिला के पास निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। बताया कि इसके उद्देश्य के तहत प्रशासन का मानना है कि मंदिर के मुख्य द्वार पर भिक्षावृत्ति से श्रद्धालुओं में गलत संदेश जाता है। असली साधु-संतों का सम्मान सुरक्षित रखते हुए केवल संदिग्धों पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version