Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं में जल्द शुरू होगा ‘ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा’, आर्मी और पुलिस के जवान मिलकर चलाएंगे यह प्रोग्राम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कुमाऊं में जल्द ‘ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा शुरू होने‌ की उम्मीद है।

ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में हाल ही में पुलिस और सैन्य अधिकारियों की हल्द्वानी में बैठक हुई है। जिसमें सेना और पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक में आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई‌ है। जिस पर बताया गया है कि जिन स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से कड़ी निगरानी और व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की जरूरत है, वहां पुलिस और सेना मिलकर ऑपरेशन पहाड़ सुरक्षा चलाएंगे। इसके लिए आर्मी और पुलिस के जवान योजनाएं तैयार कर एक-दूसरे की बारीकियां सीखेंगे। साथ ही संवेदनशील इलाकों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए ट्रेनिंग होगी।

Exit mobile version