Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, हुड़दंगियों पर बरसेगा पुलिस का डंडा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पुलिस की ओर से हुड़दंगियों के खिलाफ खास अभियान चलाया जाएगा। राजधानी देहरादून में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के लिए मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद प्रदेशभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत रोडरेज, फायरिंग और अवैध गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर कार्रवाई करेगी। सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि राज्य की शांत वादियों में हुड़दंग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पीजी (PG) और किराये पर रहने वालों के लिए व्यापक सत्यापन अभियान चलेगा। देर रात तक चलने वाली गतिविधियों और शराब परोसने के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Exit mobile version